सुपौल: सदर थाना से 500 मीटर दूर ₹25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को बनाया निशाना
Supaul, Supaul | Feb 4, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सदर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बुधवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक मवेशी व्यापारी से 25 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना नगर परिषद वार्ड संख्या 22 की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुस