शिवपुरी नगर: अटलपुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो आपे लोडिंग में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक हुआ गंभीर घायल
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के गुना हाइवे मार्ग के अटलपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े दो लोडिंग आपे वाहन में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी दी ! इस हादसे में एक आपे लोडिंग वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है ! जबकि दूसरा चोटिल हो गया है ! बताया जा रहा है की दोनों आपे लोडिंग वाहन गुना की ओर जा रहे थे।