आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में वकील के पुत्र व मैट्रिक के छात्र ने जहर खाकर खुदखुशी की
Arrah, Bhojpur | Feb 21, 2024 भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की देर शाम वकील के पुत्र व मैट्रिक के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्र कोईलवर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अशोक कुमार दास का 15 वर्षीय नितिन है