गंगा नदी पर बन रहा 3.160 किलोमीटर लंबा सुल्तानगंज-अगुवानी पुल वर्ष 2027 में बरसात से पहले पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले गंगा के दोनों ओर करीब 20.30 किलोमीटर लंबे एप्रोच पथ तथा सुल्तानगंज की ओर तिलकपुर-महेशी के पास फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो उत्तर बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले क