रायबरेली महिला जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
Raebareli, Raebareli | Mar 28, 2026
28 मार्च शनिवार दोपहर 1:00 बजे जिला महिला चिकित्सालय में 14 वर्ष की किशोरियों के गर्भाशय में होने वाले, ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद रायबरेली में एचपीवी टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। अभियान का शुभारंभ रायबरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा के द्वारा किया गया है। अभियान की शुरुआती दौर में आज सात किशोरियों ने टीकाकरण कराया है।