बांधवगढ़: NSUI ने कॉलेज के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया, प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, रिजल्ट सुधार की मांग की
उमरिया जिले के समस्त महाविद्यालयों में जारी हुए हालिया परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताओं और छात्रों के बड़े स्तर पर फेल/रिजल्ट रोके जाने की समस्या को लेकर NSUI जिला उमरिया ने आज कलेक्टर महोदय एवं प्राचार्य महोदय शा. रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले के सभी महाविद्यालयों के छात्रों के परिणामों की समीक्षा कर सुधार व लंब