जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर में सोनू हत्याकांड की गूंज, आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर में रविवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास सोनू हत्याकांड की गूंज देखने को मिली, भारी संख्या में इकट्ठा होकर ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई है आपको बताते चले मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप की मेरठ जिले के जवालागढ़ में जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी थी