कानपुर: संगीत चौराहे पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सपा अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता धीरज चड्ढा को पहनाई जूते की माला
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने शुक्रवार 1 बजे के संगीत चौराहे पर कथित भाजपा नेता धीरज चड्ढा की फोटो पर जूतों की माला पहना कर फोटो जलाई। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने धीरज चड्ढा मुर्दाबाद के नारे लगाए और जूते मारे।