गुमला: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20 साल की कठोर कैद, ₹2 लाख का जुर्माना
Gumla, Gumla | Sep 2, 2025 एडीजे चार संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए पुसो बानपुर निवासी सुनील गोप और उसके सहयोगी राजकुमार उरांव को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत 20-20 साल की कठोर कारावास की सजासुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।