झरिया श्री श्याम मंदिर धाम से गुरुवार की सुबह 11:00 बजे बबेश कुमार निशान लेकर खाटू धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम की मनोकामनाएं पूरी होने पर श्रद्धा भाव से यह 42 दिन की यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया, "जय श्री श्याम" के नारों से वातावरण गूंज उठा।