कर्वी: कर्वी मुख्य सड़क में कपसेठी के पास बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों घायल, एक को प्रयागराज रेफर किया गया
कर्वी मुख्य सड़क में कपसेठी के पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे बाइक सवार दो लोग पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। घायल रामसिया और अनिल निवासी चंद्रामारा के परिजनों ने बताया कि दोनों लोग बाइक से बेड़ीपुलिया से वापस चंद्रामारा आ रहे थे, तभी कपसेठी के पास यह हादसा हो गया। वहीं जिला अस्पताल से रामसिया को रेफर किया गया है,और अनिल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।