दौसा: बरसात के बाद नगर परिषद ने मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए एरोसोल स्प्रे से फोगिंग कराई
Dausa, Dausa | Sep 18, 2025 दौसा नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि दौसा नगर परिषद द्वारा शहर में फॉगिंग कर मच्छरों को मारने के लिए हवा में कीटनाशक एरोसोल स्प्रे का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे वयस्क मच्छरों को मारने के लिए हवा में छोड़ा जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मच्छरों को नियंत्रित करना और मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकना है।