हमीरपुर: कुनेहटा न्यूरिया गांवों के बीच जंगली गौ वंशों को संरक्षित करने के लिए भूमि पूजन के साथ अस्थाई गौशाला का निर्माण शुरू
हमीरपुर कुनेहटा न्यूरिया गांवों के बीच भूमि पूजन के साथ अस्थाई गौशाला निर्माण शुरू । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों की इस मांग के लिए लड़ी गायी लड़ाई सफल हुई। इसके लिए सोमवार को ग्यारह बजे भूमि पूजन किया गया। किसान वन विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बाद में मौदहा उपजिलाधिकारी भी वहां पहुंचे।