हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने एक युवक के कब्जे से अवैध पिस्तौल और एक कारतूस किया बरामद
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला ने बताया कि गश्त के दौरान असी जसकरण सिंह ने आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है आरोपी से अनुसंधान कर रहे हैं कि आरोपी किसी वारदात की फिराक में तो नहीं था।