अफजलगढ़ के शेरगढ़ तिराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।चालक अमन अली सहित 6 लोग घायल हो गए।घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा की ओर जा रहे थे और रास्ता भटक गए।रात के अंधेरे में शेरगढ़ तिराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई।घटना गुरुवार की रात करीब 12:00 की बताई जा रही है।