मुज़फ्फरनगर: SIR अभियान में तेज़ी, सहारनपुर मंडल कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट BLO को किया गया सम्मानित
सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कमिश्नर संग डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए। SIR अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ मनोज रानी, बिजेंद्रकांत, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार व शमीम अहमद को सम्मानित किया गया।