रमज़ान के पाक महीने को ध्यान में रखते हुए रविवार, 15 मार्च 2026 को मौलाना आज़ाद उर्दू मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच कपड़े और खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन हाफ़िज़ मोहम्मद शफीक आलम ने बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली अंदाज़ में किया।