गाज़ियाबाद: लोहिया नगर में तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क पर चल रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के लोहिया नगर का गुरुवार की दोपहर एक डरावना सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें सड़क पर चल रही एक महिला को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस फिलहाल कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर चल रही थी, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी।