लाडनूं: लाडनूं कस्बे के शहरिया बास में हुई चोरी की वारदात, चोरों ने गहने व 50 हजार की नकदी की पार
Ladnu, Nagaur | Jun 15, 2024 लाडनूं कस्बे के शहरिया बास मे चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। इमरान खान ने लाडनूं थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भाई युनुस खां के घर मे देर रात को अज्ञात चोर घर के पीछे खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व एक सन्दूक के ताले तोड़कर गहने व 50 हजार की नकदी चुरा ली। इसके बाद परिवार वालों ने बाहर आकर देखा तो अन्य कमरों के लॉक भी टूटे हुए मिले।