चकराता: महासू देवता हनोल मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के लिए तय नियमों को लेकर तहसील प्रशासन की आलोचना हुई
चकराता में महासू देवता हनोल मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के लिए तय किए गए नियमों को लेकर तहसील प्रशासन आलोचना की भेंट चढ़ गया, बुधवार को दोपहर 1:00के करीब अब प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जौनसार क्षेत्र को समिति में शामिल न करने और आजीवन सदस्यता के लिए एक लाख रुपए तय करने के निर्णय का विरोध किया था।