नीमच नगर: हिंगोरिया फाटक के पास रेलवे के दो इंजन टकराए, DRM ने कहा- हादसे की होगी जांच, ट्रेनों का आवागमन बाधित
नीमच के समीप हिंगोरिया फाटक के यहां हुए रेल हादसे के बाद रतलाम डीआरएम अश्विनी कुमार सोमवार शाम 5 बजे के करीब नीमच पहुंचे और हादसे को लेकर उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया। जिसके बाद रतलाम डीआरएम अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक के दौरान यह दुर्घटना हुई है ब्लॉक के दौरान OHE का भी मेंटेनेंस हो रहा था और ट्रैक का भी टेंपिंग हो रहा था