सैफई: चौपला पहलाद स्मारक इंटर कॉलेज में शिवपाल ने किया मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण
Saifai, Etawah | Feb 24, 2024 शनिवार की सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पहलाद स्मारक इंटर कॉलेज में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया,इस मौके पर अंकुर यादव एवं विद्यालय के अध्यक्ष सुनील कुमार बॉबी सहित क्षेत्र के हजारों की संख्या में समाजवादी समर्थक मौजूद रहे, शिवपाल सिंह यादव ने संबोधन के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।