देेेवरिया: योग दिवस की तैयारी को लेकर रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में आयोजित शिविर, सांसद, विधायक और डीएम ने किया योग अभ्यास
Deoria, Deoria | Jun 15, 2025 रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार की सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक सात दिवसीय योग शिविर का आज उद्घाटन सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने योग अभ्यास किया।