लाडपुरा: कैथून कस्बे में शादी समारोह में चाकूबाजी से घायल युवक के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Oct 27, 2025 जिले के कैथून कस्बे में शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि शादी समारोह के दौरान अल्फेज नामक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया था इस मामले में आरोपी अमजद पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है