बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नवादा बारा पत्थर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार फुरकान पुत्र साकिर अली, आसिफ पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी औरंगाबाद माफी गांव थाना बिनावर घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार फरार हो गए। जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।