मनेर: ब्यापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक युवक घायल
Maner, Patna | May 25, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में पूर्व के रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मामला रविवार की दोपहर 2:31 के करीब की बताई गई है। सूचना पर पहुँची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।