रामपुर: बुधवार को जिला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया, किसानों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की पौध
Rampur, Rampur | Jul 23, 2025 बुधवार को दोपहर तीन बजे के आसपास जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (हाईटेक नर्सरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक राजकीय उद्यान को नर्सरी का शीघ्र संचालन कर पौध उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए।