अगिआंव: दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ का अगियांव में किया पुतला दहन
Agiaon, Bhojpur | Mar 10, 2024 अगियांव में आज दूसरा दिन भी पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगियांव बीडीओ मुकेश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी नेता व कार्यकर्ता ने पत्रकार के साथ बीडीओ द्वारा अभद्र व्यवहार करने को ले निंदा किया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।