अगिआंव: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के समर्थन में अगियांव प्रखण्ड पर बीडीओ का फूंका पुतला
अगियांव प्रखण्ड मुख्यालय पर आज पत्रकार के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ मुकेश कुमार का पुतला फूंका। साथ ही बीडीओ के खिलाफ नारेबाज़ी भी किया। मामला था कि पत्रकार श्रीराम सिंह अपने अभियान के तहत प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे तो बीडीओ का ऑफिस बन्द था,जब पत्रकार ने इसका कारण बीडीओ से पूछा तो भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग पत्रकार के साथ किये थे।