बहराइच: चौक इलाके में न्यू ब्रेजा कार की छत पर बैठकर लड़कों ने किया स्टंट, कोतवाली नगर पुलिस ने कार को किया सीज
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के चौक बाजार में नाबालिग लड़कों ने गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंटबाजी की। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो लड़के चलती गाड़ी की छत पर बैठे थे। जो भरे बाजार में कानून को खुली चुनौती दे रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार को घेरकर पकड़ लिया और कार को सीज कर दिया।