मांगरौल: मांगरोल में पांच वर्ष की बालिका ने रखा पहला रोजा, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
Mangrol, Baran | Mar 29, 2025 खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। ऐसी ही मांगरोल की रहने वाली 5 साल की नन्ही आलिया परवीन ने रोजा रखकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। आलिया परवीन ने 5 साल की उम्र में अपने जीवन का पहला रोजा रखा है।