दुलमी: रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी ने दुलमी प्रखंड के पूजा पंडालों का दौरा किया
Dulmi, Ramgarh | Oct 10, 2024 गुरुवार को दिन के लगभग तीन बजे दुलमी प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों का दर्शन करने पहुंची रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के सभी पूजा पंडाल और मंदिरों का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की पूजा अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।