गभाना: मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में NSS का विशेष शिविर पांचवे दिन जारी, स्वयंसेवकों ने लिया समाज सेवा का संकल्प
गभाना के कटरा स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवां दिन रविवार को उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने योग अभ्यास से दिन की शुरुआत की और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।