आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज में आगजनी की घटना ने किराना की दुकान में लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया । दुकान मालिक शिवपूजन यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव निवासी खनियरा ने मुसाफिरगंज में अपनी किराना की दुकान बंद कर घर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है । वही कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया ।