झाझा: झाझा चैती दुर्गा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर घायल
Jhajha, Jamui | Mar 28, 2026 झाझा पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के पास लगे नवमी मेले में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़े, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा पहुंचाया। वहां डॉ. बीके राय ने