हाथरस: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर जूनियर बालकों की जूडो प्रतियोगिता संपन्न
जनपद हाथरस में खेल निदेशालय, खेल भवन, उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में जूनियर आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों की जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों की पुरस्कार धनराशि उनके खाते में आहरित की जायेगी ।