हाथरस: अलीगढ़ रोड मंडी समिति स्थित विभिन्न होटलों पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, दिए निर्देश
हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति स्थिति विभिन्न होटलों पर आबकारी टीम व पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए छापेमारी की गई। मंडी समिति स्थिति धमीजा होटल व अन्य होटलों पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए चेकिंग अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम व पुलिस टीम ने होटल संचालकों को होटलों पर शराब न पिलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।