सरस्वती विहार: दिल्ली पुलिस ने ₹6 करोड़ की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश
दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी आईपीओ और स्टॉक मार्केट में ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपए ऐठ रहा था।