गौनहा: छठ पर्व की तैयारी में मिट्टी खोदते समय 15 वर्षीय किशोर दबा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
छठ पर्व की तैयारी में मिट्टी खोदते समय दबा 15 वर्षीय किशोर, मौके पर ही दर्दनाक मौत — परिवार में मचा कोहराम। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच एक गांव में मातम छा गया। पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में मिट्टी खोदने के दौरान 15 वर्षीय किशोर राजू चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अशोक स्तंभ, रमपुरवा के पास बुधवार को घटी।