खगड़िया: चार वर्षीय बालक हत्याकांड मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज
मुफ्फसिल थाना में कुम्हरचक्की गांव में जमीन पर पटक कर चार वर्षीय मनखुश कुमार उर्फ छोटू के हत्या के मामले में थाना में सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बालक के नाना राजाराम यादव ने थाने में आवेदन देकर बेगूसराय जिले के चम्मन टोला के सात लोगांे पर पर मामला दर्ज कराया है।