बालाघाट जिले की सबसे उम्रदराज मानी जानी वाली महिला पार्वता बाई कड़वे का 110 वर्ष की आयु में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि करीब ढाई बजे उनके आवास में निधन हो गया। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे स्थानीय मोक्षधाम में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में उनके नाते रिश्तेदारों, स्वजातीयजनों और नागरिकगणों ने हिस्सा लिया।