झालरापाटन: हताई खेड़ा गांव में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
झालावाड़ के हथाई खेड़ा गांव में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए शनिवार शाम करीब 6:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गांव का रहने वाला राकेश छोटे भाई की शादी मैं बिजली के इंतजाम के लिए 11 केवी विद्युत लाइन में तार जोड़ रहा था, उसी समय करंट की चपेट में आ गया।