बुहाना–सतनाली रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संत कुमार पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, निवासी काजला के रूप में हुई है।