सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन पार्टी के जिला मंत्री नवनीत सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।