मिर्ज़ापुर: चील चौराहे पर खाद की दुकान से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री के मामले में कृषि अधिकारी ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
बताते चले कि बीते सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा चील चौराहे स्थित मौर्य बीज भंडार के संचालकों द्वारा डीएपी खाद 1600 रुपए प्रतिबोरी और यूरिया ₹400 प्रतिबोरी के हिसाब से बेची जा रही थी। जिस पर कृषि अधिकारी अवधेश कुमार द्वारा छापेमारी कर दुकान को सीज कर दिया गया था। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे कृषि अधिकारी अवधेश ने चील थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।