शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पायनियर पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं हुई, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर पुल के पास सोमवारएक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। जहां करीबन 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। थाना प्रभारी मक्खनपुर ने मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन सीयूजी नंबर पर बताया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुआ है अभी शिनाख्त नहीं हो सकी।