सिद्धबली हनुमान मंदिर ऑफ़ीसर्स कॉलोनी में 9 नवंबर से चल रही पवन श्री राम कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा के विश्राम के अवसर पर भक्तों ने परम पूज्य आचार्य संदीप कृष्ण भारद्वाज का तिलक पूजन कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकार परिवार संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन समिति, व्यास जी व संगीत कलाकारों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया।