मधेपुरा: खारी परमानंदपुर में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत खारी परमानंदपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर 18 ज्योतिर्लिंग एवं कलश का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ उठाया।