बेल्थरा रोड: संत गाडगे नगर में नवनिर्मित आरसीसी नाली ध्वस्त, निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, लोगों में आक्रोश
बलिया: बेल्थरारोड के चौकियां मोड़ स्थित संत गाडगे नगर में हाल ही में जिला पंचायत द्वारा निर्मित आरसीसी नाली ध्वस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। हैरानी की बात यह है कि अभी इस नाली में किसी भी घर की नाली का कनेक्शन तक नहीं किया गया था, इसके बावजूद इसकी अधिकांश पटिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है।