थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मछियारान में एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार सुबह की है। आग लगने की वजह से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।